बरेली,
रिपोर्ट–गुलाम अंसारी, बरेली
स्लग–कांग्रेस पार्टी की बैठक में लईक अहमद मंसूरी व लादेन मंसूरी ने ली सदस्यता, इलियास अंसारी की रही अहम भूमिका
उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई | जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की | वहीं इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन मीरगंज इलियास अंसारी ने पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे | बैठक का मुख्य आकर्षण रहा लईक अहमद मंसूरी और उनके पुत्र लादेन मंसूरी का कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना रही | जबकि लईक अहमद मंसूरी चार बार लोकसभा एवं तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और कई प्रमुख राजनीतिक दलों में जिला अध्यक्ष एवं अन्य उच्च पदों पर रह चुके हैं | उनके पुत्र लादेन मंसूरी ने भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है | इन दोनों नेताओं को कांग्रेस से जोड़ने में जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही | उनकी लगातार कोशिशों और समर्पण से यह बड़ी राजनीतिक उपलब्धि पार्टी को हासिल हुई है | इस मौके पर यह भी घोषणा हुई कि आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में वार्ड नंबर 30 से लईक अहमद मंसूरी एवं वार्ड नंबर 29 से उनके पुत्र लादेन मंसूरी के उम्मीदवार को टिकट देने का आश्वासन पार्टी नेतृत्व द्वारा दिया गया है |
रिपोर्ट–गुलाम अंसारी, बरेली