बरेली,
रिपोर्ट–डॉक्टर.मुदित प्रताप सिंह, बरेली
स्लग–पेड़ों को पानी दे रहे टोल कर्मी को अनियंत्रित ट्रक ने मारी ज़ोरदार टक्कर, मौत से परिजनों का बुरा हाल
अगली ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली से जहाँ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के अन्तर्गत नेशनल हाइवे पर सतुईया पट्टी गांव के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया | स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रोड पर डिवाइडर के बीच लगे पेड़ों में पानी लगा रहे टोल कर्मी को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी | जिससे कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई | वही इस हृदयविदारक घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया | जबकि मृतक व्यक्ति की पहचान परमानन्द गंगवार आयु लगभग 50 वर्ष पुत्र रोशन लाल गंगवार, जो कि खिरका जगतपुर गाँव का निवासी है | वह नेशनल हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत थे | सोमवार को वह प्रतिदिन की तरह आज भी टैंकर से डिवाइडर के बीच लगे पेड़ों में पानी लगा रहा था | उसी समय अचानक मीरगंज की ओर से आ रहे अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी | जबकि टक्कर इतनी भीषण थी कि परमानन्द गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई | वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | जबकि इस हादसे से आक्रोशित परिजनों ने कुछ समय के लिए हाइवे जाम करने की कोशिश की | लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम नहीं लगने दिया | पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है | मृतक अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं | परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है | फ़िलहाल जिस ट्रैक से घटना हुई तो वो पुलिस के कब्जे में हैं |
रिपोर्ट–डॉक्टर.मुदित प्रताप सिंह, बरेली