बंदरों को केला व भुना चना खिलाकर पुंण्य प्राप्त किए समाज सेवी हनुमान प्रसाद शुक्ला 

बंदरों को केला व भुना चना खिलाकर पुंण्य प्राप्त किए समाज सेवी हनुमान प्रसाद शुक्ला

 

रंजीत तिवारी

 

गोण्डा जिले के इटियाथोक कस्बा निवासी समाजसेवी व शुक्ला मशीनरी स्टोर प्रो, हनुमान प्रसाद शुक्ल ने मंगलवार को गोंडा बलरामपुर रोड स्थित कुआंनो जंगल में बंदरों को केला और भुना चना खिलाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

हनुमान प्रसाद शुक्ल पिछले 10 सालों से मंगलवार का व्रत रखते हैं और बजरंगबली के भक्त हैं। वह पशु पक्षियों को भोजन कराना और जख्मी गौवंशो के उपचार के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। शुक्ल ने बताया कि बेजुबान जानवरों और पक्षियों की सेवा करने से मन को सुकून और शांति मिलती है। मौके पर ननकऊ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, विवेक शुक्ला, राकेश मौजूद रहे और सभी ने बंदरों को केला और चना खिलाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Related posts

Leave a Comment