बंडा। भाकियू अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ताओं ने मकसूदापुर चीनी मिल प्रबंधन पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान 10 दिनों में करने की मांग की है। भुगतान न मिलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बजाज चीनी मिल का पुतला फूंका। मनजीत सिंह ने कहा, “मिल प्रबंधन किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रहा। किसान खाद, बीज, पानी तक के पैसे के लिए तरस रहे हैं। यदि 10 दिनों में भुगतान न हुआ तो संगठन और किसान धरना देंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में युवा तहसील अध्यक्ष निरंकार सिंह, सुरजीत सिंह, जगतार सिंह समेत कई मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर