परस सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी कसया कला सोनभद्र में विष्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
जयप्रकाश वर्मा
सोनभद्र।
विकासखंड करमा अंतर्गत पारस सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया पारस सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉक्टर दशरथ जी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ रतनलाल जी के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती प्रतिमा तथा फार्मासिस्ट के जनक महेश लाल सराफ जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया जिसमें फार्मासिस्ट के बारे में डॉ दशरथ द्वारा जानकारी दिया गया कि विश्व फार्मासिस्ट के जनक महेश लाल सराफ जी है जिन्होंने 25सितम्बर 2009 को इसकी स्थापना किया गया था जो 25सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता हैजिसमें भाषण प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता कराया गया प्रोफेसर डॉक्टर प्रकाश कुमार ने फार्मासिस्ट के बारे में विशेष जानकारी दिया प्रोफेसर अनुराग सरोज , चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर रतनलाल सिंह, इंजीनियर अजीत कुमार मौर्य, राजकुमार, विकास मेहता, निष्ठा जायसवाल ,प्रतिष्ठा जायसवाल ,जीएम सिंह , जयप्रकाश वर्मा सहित जेएसपी महाविद्यालय, इंद्र प्रताप बीटीसी कॉलेज ,सरदार वल्लभभाई पटेल आईटीआई, पारस सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी ,जेएसपी फार्मेसी के छात्र-छात्राओं सहित सभी संस्थान के अध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।