नितिन गुप्ता
लखीमपुर खीरी
पलिया कलां में शयामल डेरी के कमरे महिला ने समाप्त खत्म कर ली जीवन लीला
लखीमपुर खीरी
पलिया कलां पटीहन रोड स्थित कृष्णा नगर में श्यामल फैक्टरी के कर्मचारी आवास में रविवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा कमरे को खोलकर शव को कब्जे में लिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे फिलहाल पुलिस घटना की हर कोण से जाच पडताल कर रही है.