*नवागंतुक थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी की धरपकड़ में 20 वारन्टी गिरफ्तार।*
*अपराधियों में भय का माहौल।*
*रामगांव-बहराइच।*
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर रामगांव थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में टीम ने अपराध एंव अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 20 आरोपितों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया।
थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि गठित भिन्न-भिन्न पुलिस टीमों द्वारा न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के क्रम में संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। विभिन्न प्रकरणों में 18 वारंटियों को हिरासत पुलिस लिया गया। इसमें तारापुर खुर्द निवासी सहाबुद्दीन व मुन्ना समेत अन्य की गिरफ्तारी के समय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा चौकी प्रभारी राणा राज सिंह,हेमन्त सिंह,नंद किशोर सिंह,उपनिरीक्षक हरी राम यादव,रचना सिंह,हेड कांस्टेबल सत्यानन्द यादव,सुरेंद्र कुमार वर्मा,रणधीर मौर्या,दीपक यादव,विष्णु प्रताप सिंह,इन्द्रेश यादव, आशुतोष प्रजापति, सोनू यादव, कृष्ण कुमार चौधरी, अंकित सिंह, बादल सिंह,महिला आरक्षी रंजना, प्रतिमा प्रजापति, विभा तिवारी, रिंकी,ममता आर्या आदि शामिल रहे।