देश के न्यायपालिका का ऐतिहासिक कदम सर्वेश पाठक
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।
सर्वेश पाठक, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा प्रणित एवं वाइस चेयरमैन, वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन प्रकृति कल्याण परिषद भारत सरकार, केंद्रीय दर्जा राज्य मंत्री ने कहा—
“आज न्याय की जीत ने राम गोपाल के बूढ़े मां-बाप के कलेजे को पहली बार ठंडक दी है, जिनका कमाने वाला बेटा दंगे की आग में भस्म हो गया था।”
उन्होंने आगे कहा कि
“मैं स्वयं एक श्रमिक का बेटा हूँ। राष्ट्रीय महासचिव भाजपा प्रणित एवं केंद्रीय दर्जा राज्य मंत्री के रूप में मेरा स्पष्ट संकल्प है कि हर श्रमिक परिवार के लिए मेरी आवाज हमेशा बुलंद रहेगी। अन्याय के विरुद्ध मेरी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।”
सर्वेश पाठक, वाइस चेयरमैन एवं केंद्रीय दर्जा राज्य मंत्री ने कहा—
“राम गोपाल को हमने खोया है, लेकिन इस घटना ने देश में हजारों नए राम गोपाल खड़े कर दिए हैं। मैं उनके माता-पिता को आश्वासन देता हूँ कि उन्हें बेटे की कमी कभी महसूस नहीं होने दूंगा।”
अंत में सर्वेश पाठक, राष्ट्रीय महासचिव, वाइस चेयरमैन एवं केंद्रीय दर्जा राज्य मंत्री ने कहा—
“यह फैसला साबित करता है कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। श्रमिकों पर होने वाला किसी भी प्रकार का अत्याचार अब इस देश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ित परिवारों के लिए मैं आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा