*थाना शारदानगर पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का 24 घन्टे में सफल अनावरण करते हुये 03 नफर अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी वाहन टोयोटा कार संख्या

*थाना शारदानगर पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का 24 घन्टे में सफल अनावरण करते हुये 03 नफर अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी वाहन टोयोटा कार संख्या UK07TE3825 व दो अदद मोबाइल एवं एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक अदद खोखा कारतूस व दो अदद नाजायज चाकू व 2500/- रूपये नगद बरामद किया गया *

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग महोदया के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में शान्तिव्यवस्था के दृष्टिगत एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी), क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना शारदानगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर वादी जमील अहमद पुत्र मरहूम सलीम अहमद निवासी मो0 हरिपुर निवादा थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून उत्तराखण्ड की लिखित तहरीरी सूचना पर दिनांक 08.03.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 60/2026 धारा 309(4)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस बनाम अज्ञात में 24 घन्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुये आज दिनांक 08.03.2026 समय 11.45 पर चकई पुल के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन नफर अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणों के कब्जे से लूटी गयी वाहन टोयोटा कार संख्या UK07TE3825 व दो अदद मोबाइल एवं एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक अदद खोखा कारतूस व दो अदद नाजायज चाकू व 2500/- रूपये नगद बरामद हुये। पुलिस मुठभेड में अभियुक्त अलीम अंसारी पुत्र अजमत अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर जनपद सीतापुर उम्र करीब 22 वर्ष को दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे तत्काल प्रभाव से प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लखीमपुर भेजा गया है उपचार कराने के उपरान्त अभियुक्त गण अलीम अंसारी पुत्र अजमत अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 2.सलमान अंसारी पुत्र अजमत अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर जनपद सीतापुर उम्र करीब 20 वर्ष 3. साहिबेआलम पुत्र कमरूद्दीन निवासी रामापुर नई बस्ती थाना कोतवाली सदर लखीमपुर खीरी उम्र करीब 21वर्ष के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

Related posts

Leave a Comment