थाना नाका हिंडोला में “नए कानून के प्रति जागरूकता अभियान 2.0” के तहत बसीरत गंज के झंडे वाले चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन*

*थाना नाका हिंडोला में “नए कानून के प्रति जागरूकता अभियान 2.0” के तहत बसीरत गंज के झंडे वाले चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन*

 

लखनऊ।

थाना नाका हिंडोला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी *अजीत राय* बसीरतगंज द्वारा शनिवार को *“नए कानून के प्रति जागरूकता अभियान 2.0”* के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *“नंदा आर्टिस्ट ग्रुप लखनऊ”* की टीम ने आम जनता को *नए आपराधिक कानूनों* की जानकारी देने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली *नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत* किया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नए लागू हुए *भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)* से अवगत कराना था, ताकि आमजन कानून की समझ बढ़ाकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग हो सकें।

 

इस दौरान चारबाग चौकी इंचार्ज विश्वजीत सिंह, उ०नि० अमजद अली ,उ०नि०धीरज गुप्ता और सहयोगी अभिषेक त्रिपाठी सहित पुलिस बल के जवान, और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने हास्य और व्यंग्य के जरिये यह संदेश दिया कि कानून का पालन करना हर नागरिक का दायित्व है और कानून से अज्ञानता अपराध को बढ़ावा दे सकती है।

 

 

नागरिकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आम जनता को नए कानूनों की सही जानकारी देने में बेहद सहायक हैं।

Related posts

Leave a Comment