*टमसार में कृषक सभा का हुआ आयोजन, अधिकारियों ने दी जानकारी।*
राजबहोर यादवपोल खोल कुसमी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 11 जनवरी 2026 को समृद्ध किसान,नसमृद्ध प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने हेतु जंबूरी मैदान भोपाल में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया। जिसके उपलक्ष्य में कुसमी कृषि विस्तार अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि यह रथ सभी ग्राम पंचायत में कृषक कल्याण रथ भ्रमण कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, नरवाई प्रबंधन, फसल विविधीकरण, एकीकृत पोषक तत्व कीट एवं रोग प्रबंधन, उर्वरक वितरण की नवीन ई टोकन प्रणाली का ग्राम स्तर तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
कार्यक्रम में एईओ मेणा जानकारी देते हुये बताया कि जैविक खेती, प्राकृतिक खेती,
उर्वरक वितरण में ई टोकन व्यवस्था,
एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन ,संतुलित उर्वरक प्रयोग,फसल विविधिकरण, कृषि को लाभ का धंधा बनाने की जानकारी,पराली प्रबंधन की जानकारी
कृषि यंत्र अनुदान स्प्रिंकलर सेट एवं रीपर कम बाइंडर के आवेदन की जानकारी ,मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी फसलों के बीमा की जानकारी दी।कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को फसल उपज के संबंध पर विस्तृत जानकारी देते हुए योजना का विधिवत प्रचार प्रसार किया है।
इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों में कृषि विस्तार अधिकारी एसपी साकेत,मेघ सिंह मेणा एच एम सोधिया सचिव के पी सिंह ग्रामीण कृषक उपस्थित थे।