जिलाधिकारी ने जनपद के 92 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर कि सम्मानित
गोण्डा में विधानसभा निर्वाचन से संबंधित प्रमुख कार्यों के अंतर्गत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस आइ आर फार्म के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 92 बीएलओ को आज जिला पंचायत सभागार में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मान जताया। यह सम्मान उन सभी बीएलओ के उत्कृष्ट कार्य, समयबद्धता तथा निर्वाचन प्रक्रिया में उनके सहयोग और समर्पण को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस आइ आर फॉर्म का पूर्ण डिजिटाइजेशन निर्वाचन कार्यों को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े सभी कार्यों में सटीकता, समयबद्धता और तकनीक के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता होती है। समय से पूर्व 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करना न केवल विभागीय टीमवर्क का उदाहरण है, बल्कि यह प्रशासन की कार्यकुशलता को भी दर्शाता है।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सभी 92 बीएलओ को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि के लिए प्रत्येक बीएलओ की मेहनत, जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी प्रशंसनीय है। जिसमें समस्त अधिकारी गण मौजूद रहे । मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा