*जनपद शाहजहाँपुर पुलिस*
*सराहनीय कार्य दिनांक 03.09.2026*
*थाना बण्डा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 546 ग्राम अवैध फाइन क्वालिटी अफीम, 02 मोबाइल फोन एवं 01 काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा के नेतृत्व में वांछित/वारण्टी एवं जिलाबदर अपराधियों की गिरफ्तारी/तलाश, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्रों की रोकथाम तथा अफीम/चरस के बिक्री एवं निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं गश्त के दौरान दिनांक 03.09.2026 को थाना बण्डा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर