जनपद: पीलीभीत* दीपावली के उपलक्ष में S S B हजारा पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी पकड़े जाने पर कोई भी अपराधी बक्सा नहीं जाएगा
आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार बरेली के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान अंर्तगत – 1 के आबकारी निरीक्षक क्षेत्र – 1, क्षेत्र – 3, क्षेत्र – 4, क्षेत्र – 5 मय आबकारी स्टॉफ व हजारा थाना पुलिस पुलिस मय थानाध्यक्ष के द्वारा हजारा थाना कंभोजनगर, सिद्धानगर, भवनपुर भागीरथ और अशोक नगर के संदिग्ध स्थलों पर संयुक्त दबिश की कार्यवाही की गई जिसमेंआबकारी अधिनियम धारा 60 अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत करते हुए लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और हजारा थाना स्थित देशी व कंपोजिट मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर स्टॉक की जाँच कर pos मशीन के संचालन इत्यादि की स्थिति देखी गई। इसके अतिरिक्त आबकारी, पुलिस एवं SSB हजारा की संयुक्त टीम द्वारा नेपाल बॉर्डर पिलर न० 782 और 779/7 पर पेट्रोलिंग की गई तथा हजारा के ग्रामीण इलाकों में अवैध नशे और कच्ची शराब के विरुद्ध जनजागरुकता अभियान चलाकर शपथ ग्रहण कराया गया।
इसके अतिरिक्त टीम – 2 के आबकारी निरीक्षक क्षेत्र – 2 द्वारा थाना बीसलपुर अंतर्गत गोवल पातीपुरा, दौलतपुर हीरा आदि संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई। दबिश में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए दो अभियोग पंजीकृत किया गया और एक अभियुक्त को अवैध 16पौवा देशी शराब ( शराब 3.2 लीटर )के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और लगभग
50 केजी लहन नष्ट की गई ।
आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा ,आबकारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी,आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार और आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार और SO हजारा शरद यादव और SSB की संयुक्त टीम द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी आप देख रहे इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट