चाइना मजा पतंग का पुतला जलाया विकास भवन के गेट के पास, आज 20 तारीख को पतंग माझा का बना कर* शाहजहांपुर में चीनी मांझे की बिक्री के खिलाफ सलमान डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठा,चाइनीज मांझा बना मौत का फंदा, प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ
शाहजहांपुर।
लहूलुहान होती गर्दनें, कटते परिंदे और बेवजह जाती जानें—इसके बावजूद अगर प्रशासन खामोश है तो यह सीधे तौर पर अपराध की श्रेणी में आता है। जानलेवा चाइनीज मांझा पर ढुलमुल कार्रवाई के विरोध में समाजसेवी व निर्भीक पत्रकार सलमान ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक हड़ताल शुरू कर प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया।
सलमान ने दो टूक कहा कि चाइनीज मांझा अब त्योहार का सामान नहीं बल्कि मौत का हथियार बन चुका है। हर साल इसके कारण लोग अस्पताल पहुंचते हैं, कई मासूम अपनी जान गंवाते हैं, लेकिन अवैध बिक्री पर रोक सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रतिबंध है तो फिर यह बाजारों में खुलेआम कैसे बिक रहा है—क्या इसे प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है?
उन्होंने मांग की कि चाइनीज मांझा बेचने वालों पर रासुका जैसी सख्त कार्रवाई की जाए, संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर इसकी एक-एक रील जब्त की जाए। सलमान ने चेतावनी दी कि अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा तो यह सांकेतिक हड़ताल जन आंदोलन में बदली जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
कलेक्ट्रेट में उनकी इस हड़ताल ने आमजन की आवाज़ को मजबूती दी, जहां मौजूद लोगों ने प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए चाइनीज मांझा के पूर्ण बहिष्कार की मांग की।शहीदों की प्रतिमाओं की नहीं हो रही सफाई दीवाल पर बना रखे हैं चित्र, मोदी योगी जी के लगा रखे नाली किनारे बैनर, गाय गोमती नजर आई तो संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई कर रोड पर अभी भी घूम रही है गए दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़