ग्राम भैरो कला के युवा प्रतिनिधि विशाल यादव बने पुलिस मित्र अपराध नियंत्रण एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष, गाँव में जश्न का माहौल

ग्राम भैरो कला के युवा प्रतिनिधि विशाल यादव बने पुलिस मित्र अपराध नियंत्रण एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष, गाँव में जश्न का माहौल

 

समर्थकों और ग्रामवासियों ने दी बधाई,सामाजिक सुरक्षा में निभाएंगे अहम भूमिका

 

ब्यूरो रिपोर्ट।

 

पीलीभीत जनपद के ग्राम भैरो कला के युवा और समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता विशाल यादव को पुलिस मित्र अपराध नियंत्रण एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के अंतर्गत जिला अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति के साथ ही गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई है। विशाल यादव के समर्थकों और ग्रामवासियों ने उन्हें फूलमालाओं और मिठाइयों से सम्मानित करते हुए इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।ग्रामवासियों ने इस नियुक्ति को गाँव के लिए गौरव की बात बताया है। उनका कहना है कि विशाल यादव की ऊर्जा और समर्पण से पुलिस -जनता के बीच सहयोग को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र में सुरक्षा व सामाजिक सद्भाव मजबूत होगा।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विशाल यादव ने इस जिम्मेदारी को ग्रामीणों के विश्वास और प्रेरणा का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस मित्र योजना के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान और कानून व्यवस्था में सहयोग को प्राथमिकता देंगे।विशाल यादव ने जिले में पुलिस -जनता संवाद को मजबूत करने, युवाओं को सुरक्षा जागरूकता से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में शांति -व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयासों का आह्वान किया है।यह नियुक्ति न केवल विशाल यादव के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि ग्राम भैरो कला के लिए भी एक ऐतिहासिक पल है। ग्रामवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की है।ग्राम भैरो कला में विशाल यादव को समर्थकों द्वारा बधाई दी गई।

Related posts

Leave a Comment