गोंडा —- SCPM Group of Hospital & Education

गोंडा —- SCPM Group of Hospital & Education के विशाल एवं भव्य खेल प्रांगण में आयोजित SCPM यंग–सीनियर फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में विशेष रूप से समर्पित रहा, जिसमें संघ की टीम की गरिमामयी सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक ऐतिहासिक बना दिया।

संस्थान के यशस्वी चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पांडेय जी ने अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता का विकास करता है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का भी निर्माण करता है। उनके कुशल मार्गदर्शन में संस्थान निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

अध्यक्ष श्रीमती अलका पांडेय जी ने अपने स्नेहिल आशीर्वचन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के मध्य पारिवारिक वातावरण को सुदृढ़ करते हैं तथा आपसी सौहार्द एवं आत्मीयता को बढ़ाते हैं।

प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पांडेय जी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देना है, जिससे उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो।

निदेशक श्री अजीताभ दुबे जी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे संस्थान की एकता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रतीक बताया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। ब्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा,,

Related posts

Leave a Comment