गोंडा –

गोंडा – सबको शिक्षा हो एक समान शहीदों का है यही अरमान : शिवम पांडेय

भगत सिंह की जयंती को मनाया शिक्षा क्रांति के रूप में

आज राष्ट्रीय छात्र पंचायत की कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद ए आज़म भगत सिंह इंटर कॉलेज में स्थित उनके प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के द्वारा मालपान किया गया वह अभिभावक को छात्रों से मुख्यमंत्री को पत्र लिखवाया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने बताया कि आज भगत सिंह जी की जयंती को हम लोग शिक्षा क्रांति के रूप में तीन दिनों से मना रहे हैं इसमें हम लोग छात्रों व विभागों से मुख्यमंत्री को पत्र लिखवा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों के द्वारा जो प्रतिवर्ष स्कूल ड्रेस महंगी किताबें डेवलपमेंट शुल्क आदि के नाम पर अभिभावकों का शोषण किया जाता है इसको लेकर सरकार एक विधायक लेकर आए जिससे पूरे प्रदेश में सबको एक समान शिक्षा मिल सके यही हमें लगता है देश को आजादी दिलाने वाले भगत सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी वह जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि गोंडा जनपद में यह अभियान तीन दिनों से चलाया जा रहा है अभी तक 2622 अभिभावकों व छात्रों के द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखवाया गया है इस पत्र को हम लोग पोस्ट के द्वारा भेज रहे हैं और लोगों को जागरुक कर रहे हैं शिक्षा उनके लिए कितनी आवश्यक क्योंकि भगत सिंह जीने देश को आजादी दिलाने के लिए 23 साल की उम्र में फांसी के फंदे को चूम लिया था और आज के समय अगर हमें देश में शिक्षा माफियाओं से शिक्षा को अगर आजादी दिलानी है तो इसके लिए हम सभी को घर से निकाल के लड़ना पड़ेगा

इस अवसर पर आलोक गुप्ता ,अमर प्रताप सैनी ,रंजीत पांडे ,शुभम तिवारी, प्रिंस गुप्ता, राजेश मौर्य, दीनानाथ वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे । मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment