गोंडा –

गोंडा – पहुचें अवध क्षेत्र के प्रभारी अब्दुल हन्ना उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

अब्दुल हन्नान ने दावा किया कि 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार पूरी तरह खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। हन्नान ने बताया कि वे बूथ स्तर तक 80 प्रतिशत कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मजबूत कर चुके हैं और लगातार उनके साथ बैठकें कर रहे हैं।

हन्नान ने भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार केवल उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के लिए काम करती है। आम आदमी पूरी तरह से परेशान है, क्योंकि चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर हन्नान ने सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ही इस ट्रस्ट का गठन किया था। अब वही लोग सरकार की शरण में हैं और सरकार उन्हें बचा रही है। हन्नान ने सवाल उठाया कि जो लोग राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी नहीं रोक पाए, वे देश में बेरोजगारी और महंगाई को कैसे रोकेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस समय पेपर लीक के मामलों से घिरी हुई है। कई पेपर लीक हुए, जिसके बाद कई छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर ली, लेकिन सरकार की आंखें नहीं खुल रही हैं।

आरक्षण के मुद्दे पर अब्दुल हन्नान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने संविधान में आरक्षण का प्रावधान किया था, जिसे बाबा भीमराव अंबेडकर लाए थे। उन्होंने जोर दिया कि आरक्षण देश के लिए जरूरी है और इसे खत्म नहीं किया जा सकता। हन्नान ने भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनाव आने पर वह हिंदू-मुस्लिम को लड़वाकर चुनाव लड़ती है। व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment