गोंडा –

गोंडा – SCPM ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड एजुकेशन द्वारा आयोजित 7वें खेल महाकुंभ के दूसरे दिन खेल मैदान उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा से सराबोर नजर आया। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों की तालियों ने पूरे परिसर को खेलमय बना दिया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कटरा बैजनाथ दूबे, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष मसूद आलम खान एवं फुलवारी स्कूल के प्रबंधक क्रांति सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. ओ.एन. पांडेय ने कहा, “एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। हमारा उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त हों।”

संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती अलका पांडेय ने महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “आज बेटियाँ हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। खेल मैदान में आपकी ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों के लिए आपकी तैयारी को दर्शाती है।”

प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पांडेय ने कहा, “खेल अनुशासन, धैर्य और टीम वर्क का सर्वोत्तम माध्यम है, जो जीवन की हर कठिन परिस्थिति में सफलता दिलाता है।”

निदेशक श्री अजिताभ दुबे ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता है। प्रयास करने वाला हर खिलाड़ी विजेता है।”

प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे ने आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा, “खेल हमें संसाधनों का सही उपयोग और समय प्रबंधन सिखाते हैं।”

आज के प्रमुख खेल एवं परिणाम क्रिकेट (पुरुष)

फार्मेसी ने नर्सिंग को 30 रनों से हराया — मैन ऑफ द मैच : उमैर खान

एलाइड एंड हेल्थकेयर ने नर्सिंग को 73 रनों से हराया — मैन ऑफ द मैच : आतिफ खान

क्रि

Related posts

Leave a Comment