गोंडा – रविवार युवा दिवस और विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर सरस्वती विद्या मंदिर माधवपुरम बड़गांव गोंडा में विवेकानंद जयंती कार्यक्रम मनाया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री अंजनी वर्मा जी संयोजक डॉक्टर आलोक जी एवं डॉक्टर सौरभ जी विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान हनुमान सिंह बिसेन जी यशस्वी प्रधानाचार्य श्री सुरेश चन्द्र पाण्डेय जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र भैया बहन एवं सभी आचार्य आचार्या उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे ने कार्यक्रम के बारे में बताया । मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा