गोंडा

गोंडा – यातायात माह 2025 का भव्य समापन: पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरूनानक चौक पर मूक-बधिर नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया संकल्पित

 

आज दिनांक 01.12.2025 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा गुरूनानक चौक पर यातायात माह का भव्य समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मूक बधिर वाहन चालकों व आम नागरिको द्वारा महोदय को गुलाब का फूल भेंटकर स्वागत किया गया। महोदय द्वारा सड़क सुरक्षा को सुलभ व सहज बनाने हेतु मूक-बधिर वाहन चालकों एवं आमजन को निःशुल्क हेलमेट व मूक बधिर प्रतीक चिन्ह वितरित किए गए तथा यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय व्यवहार, संचालन कौशल, जनता से संवाद तथा सड़क सुरक्षा अभियान के क्रियान्वयन में विशेष भूमिका निभाने वाले यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों- प्रभारी यातायात जगदम्बा गुप्ता, उप-रजिस्ट्रार पुन्नालाल द्विवेदी, बलराम सिंह, राकेश कुमार तथा मुख्य आरक्षी शंभूनाथ यादव, मोहम्द इरशाद आलम, प्रदीप कुमार, दयानाथ चौहान सहित आरक्षी राघवेंद्र यादव, मुन्ना सिंह, मुकेश भारती, योगेश कुमार, पवन कुमार, वशिष्ठ वर्मा, संदीप यादव, अर्जुन वर्मा, विकास एवं होमगार्ड दिनेश चन्द्र पाण्डेय व काशीराम को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि विद्यालय स्तर पर चित्रकला में सुदिव्या चौहान (प्रथम), दिव्या कुमारी (द्वितीय), अनन्या तिवारी (तृतीय) गीता इण्टर नेशनल स्कूल तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रांजल पाण्डेय (प्रथम), रजत तिवारी (द्वितीय) एवं प्रज्ञा गुप्ता (तृतीय) सिटी माण्टेसरी स्कूल गोण्डा को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए साथ ही यातायात पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक हेलमेट व रिफ्लेक्टिव जैकेट प्रदान किया गया। मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment