गोंडा

गोंडा – मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोण्डा की छात्राओं से किया गया संवाद एक दिन की थाना प्रभारी” बनकर छात्रा ने संभाली जिम्मेदारी-

 

गोण्डा। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 13.10.2025 को महिला थाना गोण्डा परिसर में एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गोण्डा की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, जागरूकता एवं पुलिस तंत्र के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा की गई। उन्होंने विद्यालय से आयी हुई छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उनके विद्यालय आने-जाने के दौरान आने वाली कठिनाइयों एवं असुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें यह विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहयोग हेतु तत्पर है।

इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी, डायल 112 प्रभारी , प्रतिसार निरीक्षक, विद्यालय के अध्यापकगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment