गोंडा – बहुउद्देशीये हाल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का किया गया शुभारम्भ
गोंडा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पश्चिमी महोदय द्वारा साथी पुलिस कर्मियों व अन्य समाज सेवियों संग किया गया रक्तदान-
आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित ‘अमर शहीद श्री राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल’ में अमर शहीद श्री राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी के 99वें बलिदान दिवस के पावन अवसर पर जनपदवासियों, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन अमर शहीद के प्रति श्रद्धा, सामाजिक सरोकार तथा मानव सेवा की भावना को समर्पित है। स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी/पश्चिमी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर अमर शहीद श्री राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी महोदय, अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं जनपदवासियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा