गोंडा – देहात कोतवाली क्षेत्र रोड की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश।

गोंडा – देहात कोतवाली क्षेत्र रोड की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश। प्रथीगण ग्राम पंचायत पिछड़ी एवं कन्धरातेजी के राजस्व ग्राम पंचायत के मूल निवासी हैं। इस ग्राम पंचायत में पिछड़े एवं अनुसूचित जाति के लगभग 90% लोग निवास करते हैं जिनमें अधिकांश खेती हर मजदूर एवं श्रमिक है जो सुभागपुर माल गोदाम और शहर अपनी मजदूरी हेतु देर सवेर आते जाते हैं। गोंडा बलरामपुर राजमार्ग पर ग्राम पंचायत के कन्हैयालाल फुलवारी से पिलखाई का संपर्क मार्ग 1 किलोमीटर अत्यंत जर्जर एवं छात्राग्रस्त है जिनमें जगह-जगह एक टू फीट के गड्ढे हैं । तथा सड़क लो लेवल की है । जिसके कारण आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त एवं चोटिल होते रहते हैं। रोड की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान विश्वनाथ वर्मा एवं ग्रामवासी ने जताया आक्रोश । ग्राम प्रधान विश्वनाथ वर्मा ने जिलाधिकारी व आयुक्त महोदय को दिया तहरीर।आईए सुनाते हैं ग्राम प्रधान ने क्या कहा । मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment