गोंडा – थाना नवाबगंज

गोंडा – थाना नवाबगंज पुुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ शातिर चोर की गिरफ्तारी, बाल अपचारी की पुलिस अभिरक्षा व 09 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद

गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर राजा निषाद पुत्र दीनानाथ निषाद निवासी नये पुरिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा व विधि विरूद्ध किशोर को किशुन दासपुर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 09 अदद मोटर साईकिलों को बरामद किया गया। ब्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment