गोंडा – एस.सी.पी.एम. खेल महाकुंभ का तीसरा दिन

गोंडा – एस.सी.पी.एम. खेल महाकुंभ का तीसरा दिन

मैदान पर दिखा क्रिकेट और खो-खो का रोमांच

 

एस.सी.पी.एम. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड एजुकेशन द्वारा आयोजित 7वें खेल महाकुंभ के तीसरे दिन खेल मैदान में उत्साह और जोश का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह से पूरा परिसर खेलमय वातावरण में सराबोर रहा।

आज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री सुबोध मिश्रा (मैन मिश्रा), श्री ज्योति पाण्डेय (प्रभारी, कटरा विधानसभा), इंडियन बैंक के ए.जी.एम. श्री राजेश भदौरिया, तथा क्रिकेटर राशिद हुसैन ‘चांद भाई’ की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. ओ.एन. पांडेय ने कहा कि खेल शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं तथा नियमित खेलकूद दवा से बेहतर उपचार है।

अध्यक्षा श्रीमती अलका पांडेय ने खेलों को आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का आधार बताया।

प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पाण्डेय ने कहा कि खेल सकारात्मक मानसिकता एवं दीर्घकालिक स्वास्थ्य के निर्माण में सहायक हैं।

निदेशक श्री अजिताभ दुबे ने खेलों को सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बताया, वहीं

प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल एक सफल एवं सक्रिय जीवन की नींव रखते हैं। आज के प्रमुख परिणाम क्रिकेट (पुरुष)

आयुर्वेदा ने नर्सिंग को 9 विकेट से हराया – मैन ऑफ द मैच: रवि यादव

एलाइड एंड हेल्थकेयर ने फार्मेसी को 22 रन से हराया – मैन ऑफ द मैच: आतिफ खान

क्रिकेट (महिला) । ब्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment