गोंडा – अपहरण की झूठी मनगढ़ंत सूचना की घटना का 24 घंटों के भीतर सफल अनावरण, पीड़िता सकुशल बरामद
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध अन्वेषण के दिशा में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना इटियाथोक व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत 231/2025 धारा 137 (2)बी एन एस का 24 घंटों में सफल अनावरण करते हुए घटना से सम्बन्धित ‘अपहृता’ सबीहा को कर्नलगंज तिराहा, कर्नलगंज से सकुशल बरामद कर लिया गया । मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा