गाज़ियाबाद,
ब्यूरो–अकरम उस्मान, गाजियाबाद
स्लग–पुलिस और स्नैचर के बीच हुई मुठभेड़, नगदी सहित बाइक, तमंचा, कारतूस के साथ आरोपी गिरफ़्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में लगातार हो रही स्नैचिंग व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था | जहाँ पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है | पुलिस ने शिप्रा मॉल रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक शातिर स्नैचर निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है, आपको बताते चले कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के दौरान किए गए फायर में शातिर स्नैचर निखिल कुमार के पैर में गोली लगी हैं | आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, छीने हुए 5,000 रुपए और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है | वहीं पुलिस के अनुसार इंदिरापुरम क्षेत्र में लगातार हो रही स्नैचिंग व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था | इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया | लेकिन उसने बाइक मोड़कर सर्विस रोड की ओर भागने का प्रयास किया | इस दौरान शातिर स्नैचर की बाइक फिसल कर गिर गई, जिसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी | पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही में फायर किया | जिसमें आरोपी घायल होकर गिर पड़ा और उसे दबोच लिया गया | पूछताछ में आरोपी शातिर स्नैचर निखिल कुमार ने कबूल किया कि उसने करीब दो सप्ताह पहले जीसी ग्रैंड सोसाइटी के पास से एक महिला का पर्स छीना था, जिसमें 30,000 रुपये थे | उसने बताया कि 25,000 रुपये वह पहले ही खर्च कर चुका है और बचे हुए 5,000 रुपये उसके पास से बरामद हुए | जबकि बरामद बाइक को आरोपी ने विजयनगर क्षेत्र से चोरी करने की बात भी स्वीकार की हैं | आरोपी दिल्ली-एनसीआर में राहगीरों से बैग, चैन और पर्स छीनकर उन्हें दिल्ली में सस्ते दामों पर बेचता था और जो पैसे एकत्रित करता था वो उसे मौज-मस्ती में उड़ाता था | पुलिस ने बताया कि शातिर स्नैचर निखिल कुमार पर पूर्व में 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं | आरोपी के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में स्नैचिंग का 1 मुकदमा, थाना विजयनगर में चोरी का 1 मुकदमा और थाना साहिबाबाद में लूट से जुड़े 2 मुकदमे दर्ज हैं | जिसको लेकर पुलिस इस शातिर स्नैचर के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, गाजियाबाद