कौशाम्बी,

कौशाम्बी,

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, कौशाम्बी

 

 

स्लग–डीजल टैंक को ट्रक ने मारी टक्कर, डीज़ल भरने को लेकर ग्रामीणों में मची होड़ ; वीडियो वायरल

 

 

 

अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी से जहाँ जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित कल्याणपुर गाँव के पास में आज जियो पेट्रोल पम्प के सामने खड़े डीजल टैंक में अनियंत्रित ट्रैक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए | इस हादसे के बाद टैंकर में लीकेज होने से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर बहने लगा | वहीं डीजल टैंक और ट्रैक के बीच हुई इस टक्कर के बाद डीजल बहता हुए देख आस–पास के ग्रामीण डिब्बे और बाल्टी लेकर मौके पर पहुँच गए और डीजल एकत्रित करने लगे | जिससे मौके पर अफरा–तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई | वहीं इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं | सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने डीजल के जा रहें लोगों में खदेड़कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया | इसके बाद टैंकर को दूसरी गाड़ी की सहायता से पास के पेट्रोल पम्प पर खाली कराया गया | आपको बताते चले कि यह पूरी घटना थाना कोखराज के कल्याणपुर गाँव के NH–2 के पास की बताई जा रही हैं | वहीं इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं | किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई हैं | जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवा दिया गया हैं और इसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया |

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, कौशाम्बी

Related posts

Leave a Comment