*कांवड़ सेवा समिति के द्वारा 29 अगस्त को किया जाएगा भव्य भंडारे का आयोजन*
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक गोंडा, स्थानीय कस्बा व बाजार स्थित खरगूपुर सड़क मार्ग पर सोमवार 29 अगस्त को कावड़ सेवा समिति के द्वारा भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी व श्री राम वल्लभा कुंज अयोध्या धाम के उत्तराधिकारी राजकुमार दास महाराज जी के कर कमलों द्वारा भोले भंडारी का पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन कर किया जाएगा। भंडारा सोमवार सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा और देर रात्रि तक चलता रहेगा। कांवड़ सेवा समिति के पदाधिकारी सोनू मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे का आयोजन विगत 8 वर्षों से किया जा रहा है। बीच में दो वर्ष करोना काल की वजह से आयोजन नहीं हो पाया था इस वर्ष पुनः भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी क्षेत्रवासी सपरिवार आमंत्रित हैं भंडारे में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के श्री चरणों का प्रसाद ग्रहण करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। श्री मिश्रा ने बताया कि इटियाथोक सड़क मार्ग से होते हुए पृथ्वी नाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों के लिए भोजन प्रसाद के साथ फलाहार व विश्राम सहित प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। बांस बल्ली लगाकर जल रखने की व्यवस्था भी कराई गई है।