उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के विधान सभा तिलहर में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के विधान सभा तिलहर में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चीनी मिल एवं तहसील स्तर की समस्याओं को लेकर चीनी मिल मैदान पर हुई किसान पंचायत जिसकी अध्यक्षता श्री सुरेश सिंह ने की तथा संचालन युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु अग्निहोत्री ने किया। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा उन्होंने कहा आज देश का 70% किसान अन्न पैदा करके सारे देश का पेट भरता है फिर भी आज वह फटे हाल में है मौजूदा सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता यदि सरकार MSP न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाकर लागू कर दे तो किसान का भला हो सकता है । बैठक को संबोधित करते हुऐ जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया उन्होंने आवाहन किया कि दिनांक 8, 9, 10 जनवरी 2025 को इलाहाबाद में तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिन्तन शिविर लगेगा सभी कार्यकर्ता इस चिंतन शिविर में अवश्य पहुंचे हैं । बैठक को संबोधित करते हुऐ युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु अग्निहोत्री ने कहा है कि सरकार ने गन्ने का रेट ₹30 प्रति कुंतल बढ़कर ऊंट के मुंह में जरा की कहावत को चरितार्थ किया है गन्ने की लागत को देखते हुऐ सरकार को गन्ना मूल्य कम से कम ₹500 प्रति कुंतल करना चाहिए था। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष / प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा है कि आज किसान

छुट्टा जानवरों से बहुत ही परेशान है रात रात भर जाग कर अपनी फसल की रखवाली करता है जरा सी चूक पर उसकी सारी फसल जानवर चौपट कर जाते हैं इस की रोकथाम की प्रशासन व्यवस्था करवायें पंचायत में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना व मुख्य गन्ना अधिकारी दमनेश राय इंजीनियर महेंद्र सिंह तथा तहसील के नायब तहसीलदार ने पंचायत स्थल पर आकर ज्ञापन लिया तथा सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। पंचायत में मुख्य रूप से संस्थापक ओम प्रकाश सिंह ,रमाकांत यादव ,मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ,नरेंद्र कुमार गौतम ,अनिल वर्मा, योगेंद्र पाल शाक्य, प्रमोद कुमार जन सेवक ,तारीख,सुधीर कुमार, सुनील कुमार, कैलाश सिंह, दिनेश सिंह, अजीत यादव ,जयवीर सिंह, वेदपाल सिंह गुर्जर ,राजेंद्र सिंह, अजय राजपूत, राजपाल वर्मा ,पन्नालाल वर्मा, डालचंद वर्मा ,रामपाल पासी, आनंद प्रधान, सियाराम यादव ,सुरेश सिंह, महेश सिंह, तैयब खान, सियाराम शर्मा, जयवीर सिंह यादव ,उल्फत सिंह, कामता प्रसाद, जगपाल कुशवाहा, विश्वनाथ सिंह ,मुनेंद्र सिंह, गुड्डी देवी, मीना देवी, आदि ने भाग लिया।

 

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़

Related posts

Leave a Comment