उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में सहकार भारती एवं स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामगंज गौंटिया निगोही रोड शाहजहांपुर में हुआ विद्यालय के मुख्य प्रवंधक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अपना दल एस श्री अयोध्या प्रसाद मौर्या, श्री शिव नन्दन सागर प्रदेश सचिव पंचायत मंच अपना दल एस, स्वदेशी जागरण मंच के महानगर संयोजक अरविंद मिश्रा जी व विद्यालय के प्रधानाचार्य, एवं समस्त अध्यापकों व अध्यापिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा। पदमार्च में स्वादेशी अपनाओं देश बचाओ, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करो, भारत माता की जय आदि नारे लगाते हुए स्कूल के बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह से स्वदेशी जागरण रैली निकाली जो प्रशंसनीय रहा।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़