उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के ब्लॉक बंडा क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से मिट्टी खनन किया जा रहा है जिसके चलते सड़कों पर उड़ती धूल हादसे और बीमारी को दावत दे रही है लेकिन कई शिकायतों के बाबजूद पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है । मंगलवार को आरटीओ ने मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और थाने भिजवा दिया लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खनन माफिया ट्रॉली को छुड़ाने की जुगत में लगा हुआ है। बंडा के गांव ददिउरी, पिपरिया हरिश्चंद्र, पमार नगला, इंदलपुर सैदापुर डावचाट धर्मापुर सहित कई गांवों में दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों से खनन माफिया धड़ल्ले से मिट्टी खनन कर रहे हैं । चाहे दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा, खनन माफिया बेखौफ होकर उपजाऊ कृषि भूमि को बंजर बनाने में तुले हुए हैं । इतना ही नहीं मिट्टी की उर्वरा शक्ति का दोहन कर, जल संरक्षण और भूमि संरक्षण को भी नुकसान पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं । कई बार शिकायत के बाबजूद खनन माफिया पुलिस प्रशासन से मिलकर अवैध खनन कर राजस्व विभाग को भी चूना लगा रहे हैं । इतना ही नहीं अवैध रूप से जारी खनन में उच्च अधिकारी तक खनन माफियाओं से अवैध वसूली कर उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं जिसके चलते खनन माफियाओं के हौसले आसमान को छू रहे हैं। कई जगह खनन माफियाओं ने करीब छः से आठ फीट के गढ्ढे लगा रखे हैं जिसमें से मिट्टी निकालने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी खोदकर सड़कों पर धूल उड़ाते हुए चल रहे हैं जो न तो अधिकारियों को दिखाई देते हैं और न ही पुलिस प्रशासन को । सड़कों पर उड़ती धूल से राहगीरों को सांस से जुड़ी भयंकर बीमारी का सामना करना पड़ रहा है । इतना ही नहीं कई बार धूल हादसों का भी सबब बन जाती है लेकिन खनन माफियाओं का इस पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इसके अलावा जहां एक ओर मिट्टी खनन से जल का स्तर गिरता चला रहा है वहीं दूसरी तरफ मिट्टी में मौजूद जीव जंतुओं सहित पोषक तत्व भी नष्ट हो रहे हैं । पर्यावरण दिवस पर उसके संरक्षण की बात करने वाले प्रशासनिक अधिकारी अपने वरदहस्तों से खनन माफियाओं को दोहन करने का वरदान देने से बाज नहीं आ रहे हैं । मिट्टी खनन के चलते खनन माफिया किसानों को लालच देकर खनन उनके खेत की उपजाऊ मिट्टी को नष्ट करने में तुले हुए हैं । बाबजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी अवैध खनन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं । गांव पमार नगला में मिट्टी माफियाओं ने इतने गहरे गड्ढे लगा रखे हैं कि खेत में खड़ा बिजली का खंभा भी गिरने की कगार पर आ गया है । खनन माफियाओं ने खंभे के चारों ओर करीब सात से आठ फीट की खाई लगा रखी है । कई शिकायतों के बाद मंगलवार को आरटीओ ने एक खनन माफिया की मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया और थाने भिजवा दिया लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रॉली पर अवैध खनन के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की कार्यवाही की जा रही है । इतना ही नहीं सांठगांठ कर ट्रॉली को थाने से छुड़वाने के लिए खनन माफिया हर तरह से प्रयास में लगा हुआ है । इस संबंध में जिला खनन अधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि अवैध खनन किया जा रहा था, आरटीओ के द्वारा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पड़कर कर थाने में खड़ा करवाया गया है । खनन की कार्यवाही की जा रही है वहीं थाना प्रभारी आरके मौर्या ने बताया कि आरटीओ के द्वारा ट्रॉली को पकड़ा गया था जिस पर कार्यवाही की जा रही है ।

 

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़

Related posts

Leave a Comment