उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में रेलवे लाइन पर बनाई रील, किया वायरल, तीन गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में रेलवे लाइन पर बनाई रील, किया वायरल, तीन गिरफ्तार

शाहजहांपुर। कुछ दिनों से एक कबूतर के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,‌ ऐसी ही रील बनाने के शौकीन कुछ लोगों ने अपनी जान को खतरे में डालकर कबूतर के साथ रेलवे लाइन पर एक वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल की। जिसका सोशल मीडिया पर लोगों ने विरोध किया। जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज रील बनाने के शौकीन तीनों अभियुक्तों को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार किया।‌ पकड़े गए अभियुक्त थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालनगर के रहने वाले उवैस खान उर्फ माडल पुत्र इशहाक हुसैन, मक्कू बजरिया का सलमान जैदी पुत्र हसन रजा और बाडूजई प्रथम का अरहम पुत्र गफ्फार है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने रेलवे पटरी पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की। जिससे लोगों में आक्रोश था। अभियुक्तों के इस कृत्य से रेल यात्रियों को जानमाल का नुक़सान हो सकता था। बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों पर धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़

Related posts

Leave a Comment