उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के
खुटार में गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहबजादों की शहीदी की याद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को खुटार तिकुनियां व टिब्बी गुरुद्वारा साहिब में आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व सिख समाज के लोग उपस्थित हुए और साहबजादों की शहीदी को याद किया। गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहबजादे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने मुगलों के अत्याचार के खिलाफ धर्म और न्याय के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। बड़े साहबजादे (अजीत और जुझार) चमकौर के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि छोटे साहिबजादों (जोरावर और फतेह) को वज़ीर खान ने इस्लाम कबूल न करने पर दीवार में चुनवा दिया था।बड़ी संख्या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व सिख समाज के लोग उपस्थित हुए और साहबजादों की शहीदी को याद किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण चंद्र मिश्रा ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित मंडल अध्यक्ष इंद्र देव पटेल विजय निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शंकर अवस्थी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सरदार जगवंत सिंह सरदार दिलवाग सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशनी बाल्मीकि किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश अवस्थी उपेंद्र पाल मंडल महांत्री सुखविन्द्र सिंह ग्राम प्रधान तरुण दिक्षित, गुरुसेवक सिंह गोल्डी, सुरेश सिंह, अंकित सिंह भदौरिया, छापाबोझी प्रधान ने साहबजादों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़