ईद पर ‘स्वर्ण जयंती पार्क’ बंद — आखिर किसके इशारे पर बार-बार लग रहा ताला?

ईद पर ‘स्वर्ण जयंती पार्क’ बंद — आखिर किसके इशारे पर बार-बार लग रहा ताला?

 

 

बहराइच के रिसिया क्षेत्र में ईद के मौके पर उस समय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा जब स्वर्ण जयंती पार्क (रिसिया मोड़ पार्क) को अचानक बंद कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की घटना के बाद प्रशासन ने पार्क पर ताला लगा दिया, लेकिन यह पहली बार नहीं है।

 

पिछले लगभग 2 वर्षों से यह पार्क बार-बार बंद क्यों हो रहा है?

क्या हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर जनता को उनके ही अधिकार से वंचित किया जा रहा है?

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुस्लिम त्योहारों, खासकर ईद जैसे बड़े मौके पर ही पार्क बंद किया जाता है, जिससे परिवार के साथ घूमने आए लोगों को भारी निराशा का सामना करना पड़ता है।

 

ईद की खुशियों के बीच पार्क बंद मिलने से लोगों में गुस्सा साफ देखा गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने प्रशासन के इस फैसले पर सवाल उठाए।

 

स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है कि कहीं किसी विशेष संगठन के दबाव में आकर तो पार्क को बार-बार बंद नहीं किया जा रहा?

अगर ऐसा है तो यह बेहद गंभीर मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

 

प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

अब तक इस पूरे मामले पर प्रशासन की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।

आखिर जनता कब तक यूं ही परेशान होती रहेगी?

Related posts

Leave a Comment