आनंद उत्सव 2026 के आयोजन हेतु उपखंड स्तरीय समित की बैठक सम्पन्न।*

*आनंद उत्सव 2026 के आयोजन हेतु उपखंड स्तरीय समित की बैठक सम्पन्न।*

 

*राजबहोर यादवपोल खोल कुसमी*

 

सीधी जिले के कुसमी में दिनांक 6 जनवरी 2026 को उपखंड अधिकारी कुसमी विकास कुमार आनन्द के अध्यक्षता में आनंद उत्सव 2026 के आयोजन हेतु उपखंड उपखंड स्तरीय समिति की बैठक उपखंड कार्यालय कुसमी के सभागार में समय 1:00 बजे दिन से आयोजित की गई बैठक में तहसीलदार कुसमी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी , बीआरसीसी कुसमी , नायव तहसीलदार कुसमी, सहायक यंत्री जनपद पंचायत कुसमी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी, महिला बाल विकास अधिकारी कुसमी, प्रबंधक nrlm कुसमी, समस्त पंचायत समन्वय अधिकारी , समस्त उप यंत्री ,ब्लॉक समन्वयक आवास, पेशा, पंचायती राज जनपद पंचायत कुसमी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

 

उपखंड अधिकारी कुसमी द्वारा आनंद उत्सव के आयोजन हेतु शासन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कार्यक्रम की आयोजन के संबंध में निम्नानुसार निर्देश दिए। गए,कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 14 जनवरी से 24 जनवरी के मध्य समस्त ग्राम पंचायत में आयोजित किया जाए,तीन-तीन ग्राम पंचायत के मध्य एक कलस्टर बनाकर कलस्टर मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जावे,आनंद उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परंपरागत खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम सम्मिलित किए जाएं,कार्यक्रम में समस्त ग्रामीण जनों ,महिला, पुरुषों ,बच्चों आदि की सहभागिता सुनिश्चित की जाए,कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ,विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम की आयोजन हेतु नायब तहसीलदार अमित दुबे नोडल अधिकारी रहेंगे ,विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम दिनांक 28 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाए

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इस हेतु जनप्रतिनिधि को सीईओ जनपद पंचायत अवगत कराए।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी कार्यक्रम के आयोजन हेतु कलस्टर का चिन्हांकन कर कार्यक्रम की फीडिंग निर्धारित पोर्टल में करना सुनिश्चित करेंगे खंड स्तरीय विभाग प्रमुख शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, बीआरसीसी कार्यक्रम में समुचित आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेंगे

अंत में समस्त उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शासन की गाइड लाइन अनुसार कार्यक्रम आयोजन करने की अपेक्षा /निर्देश के साथ आज की बैठक समाप्त की गई। ग्राम पंचायत भदौरा हारी साहब हल्का भदौरा शंकरपुर भदौरा पटवारी चार पटवारी साहब नायक तहसीलदार साहब उपस्थित होकर मानमती प्रणालियों सरपंच के घर पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुना गया तुरंत निराकरण नायक तहसीलदार साहब ने किया जय हिंद जय भारत

Related posts

Leave a Comment