अमेठी,
ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी
स्लग–बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को बनाया शिकार, व्यापारी का बैग लेकर बदमाश हुए फ़रार
उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के अन्तर्गत थाना संग्रामपुर क्षेत्र की घटना बताई जा रहीं हैं | जहाँ बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से 5 लाख के आभूषण लुट की घटना को दिया अंजाम | आपको बताते चले कि देर शाम के समय दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी को बाइक सवार 6 बदमाशों ने लूट लिया | सर्राफा व्यापारी के पास लगभग 5 लाख के आभूषण थे | 3 बाइकों पर सवार लुटेरों ने आभूषणों से भरा बैग सर्राफा व्यापारी से छीनने का किया प्रयास जबकि विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी पर तमंचे की बट से हमला कर व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया | लुटेरे बैग में रखी पीली व सफेद धातुके आभूषण लेकर हुए फरार, पिछले 24 साल से व्यापारी इस दुकान को चला रहा था | वही इस घटना के बाद व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं | थाना संग्रामपुर की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं |
ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी