अमेठी,
ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी
स्लग–बहुचर्चित हत्याकांड के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
जनपद अमेठी के अन्तर्गत थाना जायस पुलिस ने बहुचर्चित सिर कटी लाश मामले का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है | जबकि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मारुति वैन, मृतक का कटा हुआ सिर, आलाकत्ल गड़ासा, मृतक व उसकी पत्नी के मोबाइल फोन, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, ताबीज, कलाई घड़ी, धागा समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं | इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किया | घटना 8 जनवरी 2026 की है जबकि थाना जायस क्षेत्र निवासी पूजा सिंह, पत्नी नितिन कुमार, ने अपने देवर विजय सिंह की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी | सूचना के आधार पर थाना जायस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई | जबकि जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और पैसों का लेन-देन मुख्य वजह था | पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक विजय सिंह से उसका रिश्तेदार राजन सोनकर उर्फ निस्सू पैसों की मांग कर रहा था | पैसे न मिलने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली | 7 जनवरी की रात विजय सिंह को बहला फुसला कर बहाने से घर से बुला ले गया और एक सुनसान स्थान पर ले जाकर मारुति वैन में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई | जबकि हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से मृतक का सिर धड़ से अलग कर अलग स्थान पर फेंक दिया गया, जबकि शव को दूसरी जगह छिपाया गया | वही मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों राजन सोनकर उर्फ निस्सू, सौरभ सोनकर, प्रदीप उर्फ तूफानी सोनकर, अर्जुन सोनकर को गिरफ्तार कर लिया | वही पुलिस द्वारा की गई आरोपियों से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया | उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त वाहन समेत सभी अहम साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं | पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने इस सफल अनावरण के लिए पुलिस टीम की सराहना की है | फिलहाल चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है |
ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी