अचानक लापता हुआ युवक,पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

अचानक लापता हुआ युवक,पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था युवक

बहराइच।थाना दरगाह शरीफ इलाके के ग्राम पंचायत कटरा बहादुरगंज का मजरा जौहरा गांव निवासी तेजराम राव का बीस वर्षीय पुत्र गौतम राव 10.03.2026 को घर से बहराइच मार्केट जाने की बात कहकर निकला था।देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी।पीड़ित पिता ने अपने बेटे के सभी दोस्तों को फोन लगाकर जानकारी की लेकिन कोई पता नही चला।आसपास व दूररराज के नाते रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ किया फिरभी कोई सुराग नही लग पाया।आखिरकार स्थानीय थाने में घटना के संबंध में लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई गई।दरगाह शरीफ पुलिस ने 13.03.2026 को गुमशुदगी दर्जकरके शीघ्र बेटे को बरामद करने की बात कही।बेटे की कोई खोज खबर न मिलने से परिवारजन काफी व्याकुल दिखाई दे रहे हैं।पीड़ित पिता ने पुत्र की सकुशल बरामदगी करवाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है।

Related posts

Leave a Comment