गोण्डा।।

गोण्डा।। थाना क्षेत्र के पर्वती गांव निवासी एक 32 वर्षीय युवक का शव धानेपुर में मिला है। वहीं घटना की जानकारी मिलते घर-गांव में हडकंप मच गया है।

पर्वती गांव के केवटहिया मजरे का रहने वाला मृतक युवक सूरज निषाद उम्र 32 पुत्र राम तिलक निषाद कैटरिंग का काम करता था। गुरुवार को दिन में वह घर पर यह बताकर निकला कि खाना बनाने जा रहा है।शुक्रवार को धानेपुर थाना क्षेत्र के उज्जैन कलां गांव के बलुहा मजरे में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उज्जैनी कला गांव में ही मृतक की बुआ का घर भी है लेकिन उन लोगों को मृतक के आने की कोई जानकारी नहीं थी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर-गांव में कोहराम मच गया। दर्जनों की संख्या में परिजन और गांव के लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। ग्राम प्रधान संजय मौर्या ने बताया कि मृतक का विवाह 05 वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन कोई संतान नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा गया है।

Related posts

Leave a Comment