*विकसित भारत संकल्प यात्रा में बंचित हितग्राहियों को किया जाय लाभान्वित कुंवर सिहं टेकाम।*

*विकसित भारत संकल्प यात्रा में बंचित हितग्राहियों को किया जाय लाभान्वित कुंवर सिहं टेकाम।*

अमित श्रीवास्तव

विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद पंचायत कुसमी के रौहाल गावं पहुंची जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें विधायक कुँवर सिंह टेकाम पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिहं सरपंच रौहाल सूर्य किरन सिहं,उपसरपंच कलेश्वर प्रजापति भाजपा नेता समयलाल गुप्ता की उपस्थिति मे समपन्न हुआ है।

इस यात्रा के दौरान खण्ड प्रशासनिक कर्मचारियो ने शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे जानकारी दी और शासन से मिलने बाली योजनाओ के बारे मे बतया एवं पात्र लोगो को लाभान्वित किया गया है।

विकाश यात्रा कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिहं टेकाम ने अपने उद्बोधन मे कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कुसमी के प्रत्येक पंचायतो मे पहुंच रही है। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए और शासन की विभिन्न योजनाओं से छूटे हुए हितग्राहियों को उनका आवेदन लेकर योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।

रौहाल मे इस यात्रा के दौरान सतत कृषि, ड्रोन प्रदर्शन, स्वास्थ्य शिविर सहित महिला बाल विकाश विभाग से शिविर एवं समूह की महिलाओ के द्वारा प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में रौहाल विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। शासकीय विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य तथा चारूलता कत्थक कला केन्द्र की छात्राओं ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति पर दर्शकों द्वारा तालियां बजाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया एवं विधायक ने कालाकारो को पुरूष्कृत भी किया।कार्यक्रम में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह आजाद उपयंत्री अशोक सिंह,अंगिरा प्रसाद द्विवेदी,रौहाल पटवारी,रौहाल सचिव जीआरएस,एवं ग्राम पंचायत रौहाल के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

*इनका कहना है*

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सभी विभागो के विभाग प्रमुखो को आदेशित किया गया है यात्रा मे पंचायतो में शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों का चयन किया जा रहा है।और छूटे हुये पात्र लोगो को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ से जोड कर उन्हे लाभान्वित किया इसके लिये खण्ड अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।

 

*विधायक*

*कुंवर सिहं टेकाम*

Related posts

Leave a Comment