भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने निकाली बाइक रैली, प्रदेश मंत्री रहे उपस्थित

भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने निकाली बाइक रैली, प्रदेश मंत्री रहे उपस्थित

2024 का चुनाव है नजदीक भाजयुमो कार्यकर्ता रहे तैयार: भाजयुमो जिलाध्यक्ष

हाथरस। जिला भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजयुमो अनुराग अग्निहोत्री ने की। बैठक में मुख्य अतिथि बतौर प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल चौधरी रहे। जिनका स्वागत भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने पुष्प गुच्छ भेटकर किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2024 चुनाव में जुट जाए क्योंकि आने वाले अभियान बाइक रैली सम्मेलन बड़े स्तर पर होने वाले है। आपको बता दें बीते दिन प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल के निर्देश पर हाल ही में चार मंडलों में संयोजक नियुक्त हुए। उन्होंने कहा अब मंडल सशक्तिकरण के बाद जिले की टीम का भी सशक्तिकरण करना है। साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश मंत्री के निर्देश पर बीते दिन चार मंडलों के संयोजक नियुक्त किए गए है और आने वाले दिनों जल्द ही जिले की टीम का सशक्तिकरण किया जाना है। और आपको पता है कि 2024 का चुनाव नजदीक है भाजयुमो का एक कार्यकर्ता तैयारी के साथ मैदान में उतर आए। इसी दौरान एक बाइक रैली का आयोजन किया गया जो की डीआरबी कॉलेज आगरा रोड से प्रारंभ होकर शहर के सादाबाद गेट, गुड़हाई बाजार, कमला बाजार, सर्कुलर रोड, गणेशगंज, बागमूला चौराहा होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिला महामंत्री सोमेश सिंह, रजत चौधरी, अंकुश गौड, अरविंद दिवाकर, जिला कोषाध्यक्ष विपुल गौड़, विशाल वाल्मीकि, शोभित शर्मा नगर मंडल, संयोजक कृष्णा पहलवान, मंडल अध्यक्ष मीतई नितिन गौतम, मडल अध्यक्ष रूहेरी जितेंद्र तोमर, राज सिसोदिया, संजू बघेल, आदित्य भारद्वाज, गौरव प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment