वोटर चेतना महा अभियान के तहत महिला एव बाल कल्याण संगठन/ सहपऊ मंडल अध्यक्ष ने 18 प्लस कर चुके मतदाताओं के बढ़वाए वोट

वोटर चेतना महा अभियान के तहत महिला एव बाल कल्याण संगठन/ सहपऊ मंडल अध्यक्ष ने 18 प्लस कर चुके मतदाताओं के बढ़वाए वोट

हाथरस। वोटर चेतना महा अभियान के तहत महिला एक बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ सहपऊ मंडल अध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में सादाबाद इंटर कॉलेज आगरा रोड पर कैंप लगाकर ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरवाये एवं मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो रही गई है ऐसे युवक एवं युवतियो से फार्म 6 भरवाकर वोट बढ़वाने का कार्य किया। महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ सहपऊ मंडल अध्यक्ष रेखा राणा ने कहा की वोटर चेतना महा अभियान के प्रथम चरण में सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने एकजुट होकर वोट बढ़वाने का कार्य करे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है अत: सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से सभी बूथों पर घर, घर संपर्क कर वोट बढ़ाने एवं फर्जी वोट कटवाने का कार्य करें। इसी क्रम में दिनांक 13 दिसंबर को महिला एवं बाल कल्याण संगठन/ सहपऊ मंडल अध्यक्ष रेखा राणा ने कस्बा सादाबाद में सादाबाद इंटर कॉलेज आगरा रोड पर कैंप लगाकर 18 प्लस युवा मतदाताओं के ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरवाये एवं मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर बृज लता, ऊषा देवी, पूनम देवी, मंजू देवी, पूनम, ज्योति शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

Leave a Comment