कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ- doiwala dehradun se amresh yadav ki riport

कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ- doiwala dehradun se amresh yadav ki riport गणेश रावत झारखंड मे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के अलग-अलग ठिकानों कई करोड़ो रुपए से अधिक धनराशि मिलने पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व मेंभाजपा कार्यकर्ताओं ने थानों चौक भानियावाला में धीरज साहू के पुतले का दहन किया गया ! डोईवाला मंडल प्रभारी गणेश रावत ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ रहा है जनता की मेहनत की गाड़ी कमाई का दुरुपयोग करने वाले कांग्रेस के नेता केवल भाषण मे ईमानदारी की बात करते हैं केंद्र सरकार देश में लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार लंबे समय से देश में राज किया है, कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं ने जमकर देश को लूटा है जिससे उनके पास लगातार बेहिसाब संपत्ति मिलने का दौर जारी है पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने कहा कि पहले जब कांग्रेस पार्टी केंद्र में सत्ता में रहे थी तो उनके केंद्रीय मंत्री 2G स्पेक्ट्रम जैसे घोटाले में लिप्त रहे ! मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल ने इस कार्रवाई को व्यापक रूप देने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस के और भी नेताओं के यहां पर जांच होनी चाहिए, जिससे भ्रष्टाचार का खुलासा हो सके, पुतला दहन करने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, जिला मंत्री विनय कंडवाल, गणेश रावत, आदेश पवार,विनीत मनवाल, सुबोध नौटियाल, गुड्डू मिश्रा, सरिता गुसाई, कुसुम पवार नीरज प्रजापति, सुरेश सैनी,शहजाद फरीदी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Related posts

Leave a Comment