हाथरस में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन को संबोधित करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हाथरस में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन को संबोधित करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हाथरस के बागला इंटर कॉलेज में हो रहे ‘नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन’ को संबोधित करने पहुंचे। जहां बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने महिला सम्मेलन को संम्बोधित किया इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत, जनपद हाथरस में मुख्यमंत्री 177.29 करोड़ रुपए की 214 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए प्रणाम पत्र
शहर के बागला इंटर कॉलेज में हो रहे ‘नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन’ में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, सासंद राजवीर दिलेर, सदर विधायिका अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी, चिराग उपाध्याय, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय सहित जनपद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*हाथरस से अर्जुन सिंह ब्यूरो रिपोर्ट*

Related posts

Leave a Comment