*#न्यूज़ फ्लैश अयोध्या#* *#मिल्कीपुर हैरिंग्टनगंज#*

*#न्यूज़ फ्लैश अयोध्या#*

*#मिल्कीपुर हैरिंग्टनगंज#*
————————–

*#महर्षि भारद्वाज अंतरिक्ष प्रयोगशाला (इसरो सहयोग अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीकी का) संयंत्र निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव के द्वारा किया गया#*

*#जनपद के हैरिग्टनगंज शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय 1+08 पलिया लोहानी में साइंस लैब इसरो का संयंत्र निरीक्षण#*

जहां पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने नन्हे मुन्ने बच्चों को साइंस लैब एवं प्रयोगशाला के बारे में किस प्रकार से दी जा रही शिक्षा के बारे में भी किया अवलोकन

वही प्रशिक्षण प्रदाता प्रगट बरसाल एवं एहसास द्वारा साइंस लैब प्रयोगशाला में लगे चार्ट को हिंदी में भी लगाने को कहा जो कि पूरा चार्ट इंग्लिश में है। जिससे नन्हे मुन्ने बच्चों को जानकारी में आसानी हो सके

जहां पर अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित गतिविधियां तैयार की गई हैं इसरो रॉकेट एग्जिवेशन,रोबोटिक्स प्रैक्टिकल,टेलिस्कोपिक एग्जिवेशन, थ्री डी प्रिंटर प्रैक्टिकल,टिंकर कैड सॉफ्टवेयर,सेटेलाइट,चंद्रयान 3,पी एस एल वी,जी एस एल वी,और एम के 3 प्रदाता तकनीक के बारे में उपस्थित (यंग साइंटिस्ट) द्वारा सभी गतिविधियों की जानकारी दी गई।

वही स्पेस लैब में एस्ट्रोनॉमी प्रोजेक्ट किट, हेक्साकाप्टर ड्रोन किट,माइक्रोड्रोन एयरक्राफ्ट किट,सोलर एंड डीप स्काई आब्जर्वेशन टेलीस्कोप,प्रज्ञान स्केल माडल ग्रोवर,सेटेलाइट माडल सहित लगभग 42 संयंत्र उपलब्ध कराए गए

जहां पर मुख्य विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव खण्ड विकास अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा सहायक विकास अधिकारी अरविंद कुमार के द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक चंदन के वृक्ष का वृक्षारोपण भी किया गया

साथ – साथ पूरे विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण भी किया गया वहीं मिली हुई कमियों को सही करने के निर्देश भी दिए गए मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा

वही विद्यालय प्रांगण में मौजूद पत्रकारों के द्वारा महर्षि भारद्वाज अंतरिक्ष प्रयोग साइंस लैब संयंत्र निरीक्षण के बारे में पूछे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने क्या कुछ कहा जिसे हम वीडियो बिज्युल के माध्यम से दिखाएंगे

जहां पर मौजूद ग्राम विकास मनीष मौर्य,प्रधानाध्यापक चंद्रभान यादव,सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह,राजेश तिवारी,राममिलन,सतीश कुमार यादव,शिक्षामित्र भारती मिश्रा, *ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह पलिया लोहानी* ग्राम प्रधान देवनारायण राजेंद्र तिवारी,प्रधान संघ के अध्यक्ष अशोक तिवारी,प्रधान सथरा श्रवनजीत कनौजिया एवं बी सी नितिन सिंह,गजेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी रहे उपस्थित *अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट*

Related posts

Leave a Comment