रिक्शा का चार्जर निकालने गए युवक की करंट लगने से मौत

-रिक्शा का चार्जर निकालने गए युवक की करंट लगने से मौत

 

नवाबगंज/ गोंडा | ई रिक्शा का चार्जर निकालने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर खास निवासी विद्या राम पुत्र राजाराम अपना बैटरी वाला ई रिक्शा चार्ज करने के लिए घर पर लगाए हुए थे। समय लगभग 12 बजे ई रिक्शा का चार्जर निकालने के लिए गए। तभी चार्जर निकलते समय ई-रिक्शा में करंट फैल गया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी विद्या राम के पुत्र अमित कुमार ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर देकर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अचानक हुई घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक विद्या राम अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गए हैं। जिसमें दो लड़की और दो लड़का शामिल है। अचानक पिता के चले जाने से बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया है। क्षेत्रीय वरिष्ठ जन, रिश्तेदार और ईस्ट मित्रों ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को संकट की घड़ी में ढांढ़स बनाया है।

Related posts

Leave a Comment