Sunny Verma Haridwar News8791204683

Sunny Verma Haridwar
News8791204683

*भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग भाजपा की मजबूती के लिए सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करते चले आ रहे हैं: संजय चोपड़ा*

*हरिद्वार 29 जुलाई,* भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित किए जाने से उत्साहित पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने राष्ट्रीय हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के तीसरी बार राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त किए गए तरुण चुग से पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने नई दिल्ली स्थित कार्यलय पर शिष्टाचार भेंट कर रुद्राक्ष की माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने भाजपा राष्ट्रीय हाईकमान द्वारा तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग भाजपा की जो बड़ी जिम्मेदारी दी गई है उससे भाजपा के देश भर के तमाम कार्यकर्ता उत्साहित है। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग एक ओजस्वी, ऊर्जावान, मिलनसार सभी भाजपा के छोटे- बड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर पूरे भारतवर्ष में एक नई ऊर्जा का संचार करते चले आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा द्वारा संयुक्त रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को जो भी जिम्मेदारियां दी गई हैं उन जिम्मेदारियों का निर्वाह सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने की शैली प्रशंसनीय है। चोपड़ा ने कहा भाजपा के सभी शीश नेता पदाधिकारी जो नियुक्त किए गए हैं वह सब बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर पूर्व सदस्य केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड, भाजपा नेता आलोक मिश्रा ने कहा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में बंपर जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी ही केंद्र में स्थापित होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल करेंगे, भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर अपना विश्वास जताएगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तीसरी बार तरुण चुग को बनाए जाने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करते भाजपा कार्यकर्ताओं में मनोज कुमार, राजेंद्र पाल, मोहनलाल, ओमकार जैन, गौरव चौधरी, विवेक, राजेश खुराना, श्यामलाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment